फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों की तलाश में आई पंजाब पुलिस

Tue, 15 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। चार दिन पहले पंजाब के अमृतसर में ज्वैलरी की दुकान में हुई करीब पचास लाख की चोरी की घटना के बाद से फरार चल रहे दुकान के दो नौकरों की तलाश में सोमवार को पंजाब पुलिस ने असोहा और पुरवा कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर दबिश दी। हालांकि चोरी के आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर जिले के चोकवां से आए एसआई जोरावर सिंह और रसपाल सिंह ने बताया कि अमृतसर के चोकवां कसबा निवासी कस्तूरीलाल की ज्वैलरी की बड़ी दुकान है। 10 मार्च की रात चोरों ने दुकान से करीब डेढ़ किलो सोना और आठ किलो चांदी के जेवर के अलावा सात लाख रुपये नगदी पार कर दी थी। घटना के बाद से इसी दुकान में करीब दस साल से काम कर रहे उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र के उतरौरा गांव निवासी दो सगे भाई विनोद और मुन्ना फरार हैं।

पुलिस को शक है कि इन्हीं दोनों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पंजाब पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस की मदद से उतरौरा गांव में दबिश दी लेकिन दोनों नहीं मिले। इसके बाद पुलिस टीम विनोद की ससुराल पुुरवा कोतवाली के भदनांग गांव पहुंची जहां उसकी पत्नी और सास से पूछताछ की। दोनों ने विनोद या मुन्ना के यहां न आने की बात बताई। पुरवा कोतवाली प्रभारी एके राय ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस की मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें