ठूठीबारी में रमगढ़वां निवासी युवक की रविवार को सऊदी अरब से मौत की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। बरगदवां थाना क्षेत्र के रमगढ़वा निवासी मोदीम के चार बेटों में सबसे बड़ा बेटा मोफील (27) अपने घर का इकलौता कमाऊ था। घर की माली हालत खराब देखकर बुधवार को घर से सऊदी कमाने के लिए गया।
सऊदी में शनिवार को मोफील अपने साथियों के साथ काम कर वापस अपने रूम पर आ रहा था। उसी दौरान तेज हवा के दबाव में सड़क के किनारे स्थित मकान में लगा टीनसेड उखड़कर मोफील के सिर पर जा लगा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साथियों ने फोन कर मोफील की मौत की सूचना उनके घरवालों को दी। मौत की सूचना सुन परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।