महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में रविवार को शेड डाउन लेकर कार्य कर रहा संविदा कर्मचारी अचानक करंट आने से झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
रविवार को ब्रेक डाउन कराकर चौक क्षेत्र में संविदा पर तैनात साहिब अली बिजली तारों को ठीक कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। करंट लगने से साहिब झुलस गया और खंभे से नीचे गिर गया। लोगों ने पतरेगवा स्थित साहिब के घर वालों को घटना की जानकारी दी।
परिवार के लोग अन्य की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताया और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि झुलसने के अलावा सीने तथा रीढ़ की हड्डी में भी काफी चोट आई हैं। इस लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।