विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी।
- फोटो : अमर उजाला
जमुई पंडित में बृहस्पतिवार की दोपहर पंखे की कुंडी से लटकता एक विवाहिता का शव मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। निचलौल थाना क्षेत्र के जमुई पंडित निवासी ऋषिकेश की 23 वर्षीय पत्नी अनिता की बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे घर के एक कमरे में पंखे की कुंडी से लटकता शव मिला।
बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या की है। घटना के वक्त महिला की वृद्ध सास ही घर पर थी। विवाहिता का पति पंजाब में कमाता है और एक साल पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। घटना के बारे में मायका पक्ष व पंजाब में रहने वाले पति को सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।