फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा से 16 संदिग्धों को एसएसबी ने वापस किया

Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली।  नेपाल से भारत में प्रवेश करते  16  संदिग्ध नागरिकों को मंगलवार की शाम एसएसबी जवानों ने रोककर गहन पूछताछ की। 
विज्ञापन


 जांच  में चार लोगों के पास नेपाल की नागरिकता मिली। बाकी 12 लोगों के पास किसी भी तरह  का पहचान पत्र नहीं मिला। सन्देह होने पर जवानों ने नेपाल बेलहिया पुलिस से  सत्यापन कराया लेकिन नेपाल पुलिस ने भी पहचान करने से मना कर दी। जिस  पर सभी को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। पूछताछ में लोगों ने मेरठ के एक मदरसे में शिक्षा लेने के जाने की बात कही।

मंगलवार की शाम 16 लोगों का एक समूह जैसे ही सोनौलो सीमा के नोमेंस  लैंड पर पहुचा संदेह के आधार पर एसएसबी जवानों के उन्हें रोक कर जांच शुरू  की और काफी देर पूछ ताछ के बाद उन्हें नेपाल वापस भेज दिया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वे मेरठ एक मदरसे में तालीम लेने जा रहे थे। लेकिन उनके पास कोई कागजात नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्बन्ध में एसएसबी के अधिकारियों का कहना है की 26 जनवरी को देखते हुए सघन जांच चल रही  है। 12 लोगों के पास किसी भी तरह का पहचान नहीं था। इसलिए उन्हें वापस किया  गया है।सभी भैरहवा के रहने वाले बता रहे थे।जो मेरठ जा कर तालीम लेने की  बात कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें