फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को दिया वोट तो एसओ ने पीटा

Thu, 03 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में मतदान करने पहुंची क्षेत्र पंचायत सदस्य को एसओ की बात न मानना भारी पड़ गया। एसओ द्वारा सुझाए गए प्रत्याशी को बीडीसी सदस्य ने वोट नहीं दिया तो उसे पीट दिया गया। पीड़ित बीडीसी सदस्य ने मामले की शिकायत एमएलसी प्रत्याशी सीपी चंद से की।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए मिठौरा ब्लॉक में बूथ बनाया गया था। गुरुवार को यहां अपना वोट देने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रावती देवी भी पहुंची। उनका आरोप है कि जब वह मतदान के लिए जा रही थीं तब एसओ चौक ने उनसे जयप्रकाश यादव के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा था।

 लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से सीपी चंद को वोट किया। जब वह वोट डालकर बाहर निकलीं तो थानाध्यक्ष चौक ने पूछा कि किसे वोट दिया है। इस पर उन्होंने सच्चाई बयां कर दी। इंद्रावती देवी का आरोप है कि इस पर एसओ आगबबूला हो गए और पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह लोगों ने बीचबचाव करके उन्हें बचाया। इसके बाद इंद्रावती देवी ने पूरे मामले की जानकारी प्रत्याशी सीपी चंद को दी। सीपी चंद ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें