फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देते कांग्रेस नेता समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अघोषित कटौती के विरोध में धरना दे रहे अभिषेक जोशी आदि को पुलिस पकड़ कर ले गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। नगर में बेहिसाब कटौती के विरोध में बिजली ऑफिस पर धरना दे रहे कांग्रेस नेता और उनके दो समर्थकों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले गई। ये लोग सीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन


नगर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजली आफिस पर पिछले चार दिनों से धरना चल रहा है। मंगलवार को धरने के समर्थन में व्यापार मंडल भी उतर आया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, कमलेश अग्रवाल, मेहताब अहमद, रामरूप जायसवाल व पंकज जायसवाल धरना स्थल पर पहुंचे और आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि नगर क्षेत्र के शेड्यूल आपूर्ति में आठ से दस घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। जबकि यह तहसील क्षेत्र तथा नेपाल से सटा इलाका है। वे लोग कटौती को पूरी तरह बंद करने की मांग कर रहे थे। 

कांग्रेस नेता अभिषेक जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकालने का एलान कर दिया। इसकी खबर मिलते ही एसओ रामायण यादव, चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के लोगों ने सीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा नहीं निकालने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन धरना दे रहे लोग अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इसके बाद धरनाधारी जैसे ही नीचे उतरे पुलिस ने अभिषेक जोशी समेत तीन लोगों को बलपूर्वक अपनी गाड़ी में बैठा लिया और थाने लेकर चली गई। धरना स्थल पर रखा मुख्यमंत्री का पुतला, बैनर एवं अन्य सामान भी उठा ले गई। एसओ रामायण यादव ने बताया कि शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभिषेक जोशी ने आरोप लगाया कि पुलिस मानवाधिकार का उल्लंघन कर उनके आंदोलन को दबाना चाहती है। जबकि यह हर भारतीय का अधिकार है। उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें