पुलिस उत्पीड़न की शिकायत एसपी से की।
- फोटो : विनोद गुप्ता
नगर के आटो चालकों का ट्रैफिक पुलिस की शिकायत एसपी से की है। सोमवार को आटो चालकों ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि अवैध वसूली और मनमाने ढंग से गाड़ियों को सीज किया जा रहा है। इस तरह के उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में आटो चालक राजू खान ने कहा है कि आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। दिन भर की मेहनत के बाद किसी तरह से दो जून की रोटी मिलती है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस शोषण कर रही है। बिना गाड़ी का कागजात देखे ही सीज कर दिया जा रहा है। अपशब्दों का भी प्रयोग किया जाता है। वसूली की जाती है कमाई हो या न हो। टेंपो पर बैठते हैं तो किराया नहीं देते। सवारी रहे या न रहे उन्हें लेकर जाना ही पड़ता है।
हम लोगों की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस से शोषण को शीघ्र बंद कराया जाए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सभी आटो चालक अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे। अजय कुमार, बदरी, अकबर, अमीर, सोनू, एजाज अहमद, नागेन्द्र वर्मा के अलावा तमाम अटो चालक उपस्थित रहे।