फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त, आरोपी फरार

Tue, 05 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
छापेमारी, लिंग जांच में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच की सूचना पर रविवार की देर रात राजस्थान के गांव निहालपुरा में छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक गैर पंजीकृत चिकित्सक को अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच करते हुए पाया। टीम ने उसे पकड़ भी लिया लेकिन कार्रवाई से नाराज आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर टीम पर धावा बोल दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत नारनौल शहर थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन को लिंग जांच के लिए दलालों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर उपायुक्त संजीव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने सक्रिय मोबाइल अल्ट्रासाउंड गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिला समुचित प्राधिकरण की तरफ से डा. अशोक कुमार सिविल सर्जन नारनौल द्वारा एक टीम डा. अश्वनी रोहिल्ला, उप सिविल सर्जन के नेतृत्व में डा. संगीता यादव, चिकित्सा अधिकारी और जिला औषधि नियंत्रक का गठन किया गया।
टीम द्वारा एक डिकॉय पेशेंट भ्रूण लिंग जांच के लिए नारनौल स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी सुनील के पास भेजा गया। सुनील से 19 हजार रुपये में सौदा तय किया। कर्मचारी ने उन्हें रविवार शाम को फोन करके हनुमान मंदिर के पास पटीकरा गांव में बुलवाया। जहां पर उन्होंने उस मोबाइल वैन का इंतजार किया।
विज्ञापन


शोभापुर होते हुए गया निहालपुरा
मोबाइल वैन नहीं आने पर दलाल मरीज को लेकर गांव शोभापुर में लेकर गया। जहां से अपनी बाइक से मरीज को साथ लगते गांव निहालपुरा (राजस्थान) के एक मकान में लेकर गया। वहां पर पहले से ही लगभग 10 मरीज लिंग जांच के लिए बैठे थे। उस मकान में एक अपंजीकृत चिकित्सक जितेंद्र पुत्र शेर सिंह एक अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी की सूचना दे दी। जिससे वहां पर उपस्थित मरीजों में भगदड़ मच गई।

महिलाओं को छुपा दिया मकानों में
जो महिलाएं वहां पर पहले से ही बैठी थी, उन्हें साथ लगते मकान में छुपा दिया और गांव में शोर मचाकर अपने साथियों को एकत्र कर लिया। जिन्होंने ईंट-पत्थर और लाठियों से टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसी दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन को डिब्बे में बंद करके भागने की कोशिश भी की लेकिन टीम के सदस्यों द्वारा मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। तथाकथित डाक्टर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

टीम ने मशीन को लिया कब्जे में
छापामार टीम द्वारा मशीन को अपने कब्जे में लेकर शहर थाना नारनौल में पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत दलाल सुनील और तथाकथित डॉक्टर जितेंद्र निवासी निहालपुरा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें