फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दुकान और जंगल में लगी आग

Tue, 22 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जंगल में आग लगने से करीब एक किलोमीटर तक के पौधे जल गए।
विज्ञापन
कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा कारीडीहा में सोमवार शाम चाय बनाते समय लगी आग में दुकानदार की झोपड़ी जलकर राख हो गई। वहीं बांकी रेंज के बेलासपुर जंगल में आग से पौधे जल गए।
विज्ञापन


कारीडीहा निवासी कोदई कुम्हार की घर में ही चाय की दुकान है। सोमवार को चल रही पछुआ हवाओं के झोंके से चाय की भट्ठी की चिंगारी से पूरी दुकान जल गई। लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। कोदई का कहना है कि दस हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है।सोमवार दोपहर में पनियरा के बांकी रेंज के बेलासपुर बीट जंगल में दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक किलोमीटर में लगे पौधे जल गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने जंगल में जलती बीड़ी फेंक दी। 

 बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू के टोला मुड़ियारी में दोपहर में तेज हवा के झोंके से आग लग गई। जिससे नरेश की झोपड़ी जलकर राख हो गई। गांव वाले जब तक आग पर काबू पाते। बगल में भुवनेश्वर के झोपड़ी में आग पकड़ लिया। तेज हवाओं के चलने से लोग सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें