फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में 18 घर राख, महिला जिंदा जली

Tue, 22 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घर जलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस
विज्ञापन
भिटौरा ब्लाक के गंगा कटरी में बसे सेनपुर गांव में सोमवार को भीषण अग्निकांड में 18 घर जलकर राख हो गए। अधेड़ महिला जिंदा जल गई। पांच पशु भी जल मरे। सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने  तीन घंटे जूझने के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो सका है। घटना के बाद से गांव में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन


सेनपुर गांव में दोपहर ढाई बजे छेद्दू के घर से आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने देखते-देखते राम आसरे प्रजापति, पन्ना प्रजापति, अशोक, अर्जुन प्रजापति, शत्रुघ्न रैदास, कुलदीप, शिवदयाल, राजू, बृजेश, दीनदयाल रैदास, श्याम लाल सविता, फग्गुन, मातादीन, संतोष दिवाकर, जनक दिवाकर, धीर सिंह और मोतीलाल के घरों को भी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में सभी घर जलकर राख हो गए।

गृहस्थी का सामान निकालने के लिए जलते घर में घुसी छेद्दू की मां मुन्नीदेवी (45) आग की लपटों में घिर गईं। वह जान बचाने के लिए रजाई में जा दुबकीं, पर बच न सकीं। ग्रामीणों ने किसी तरह मुन्नीदेवी को बाहर निकाला लेकिन तब तक जलने से उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अग्निकांड में छेद्दू का एक पड़वा व फग्गुन रैदास की चार बकरियां भी जल कर मर गईं। सूचना पर पुलिस के साथ गांव पहुंचे सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने पीड़ितों को आर्थिक मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों ने बताया कि आग कैसे लगी, उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें