फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर बाइक लूटी

Wed, 17 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर त्रिमुहानी घाट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बाइक लूट ली। युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। घटना के समय काम निबटाकर मुख्यालय से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी नवीन कुमार मंगलवार को जिला मुख्यालय पर किसी काम से आए थे। काम निबटाने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे वे बाइक से घर के लिए निकले। फरेंदा-महराजगंज रोड पर वे त्रिमुहानी घाट के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। रोकने के बाद एक बदमाश बाइक की चाबी छीनने लगा।

नवीन ने इसका विरोध किया तो बाइक पर बैठा एक बदमाश तमंचा निकाला और नवीन के पेट में गोली मार दी। जिससे वे घायल होकर नीचे गिर गए। इस दौरान बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर लोगों ने नवीन को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटनारूथल को लेकर पुलिस असमंजस में है कि फरेंदा थाना क्षेत्र में है या सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में। बता दें कि तीन दिन पहले ही बदमाशों ने बृजममनगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यापारी से तीन लाख के जेवरात लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें