मनरेगा का सिर्फ बोर्ड लगाकर स्टीमेट दर्शा दिया गया।
लक्ष्मीपुर में मनरेगा के तहत ब्लॉक के देवपुर में 5.8 लाख की लागत से बनने वाला मार्ग भुगतान के बाद भी अधूरा छोेड़ दिया गया। दो वर्ष बाद भी किसी ने सुधि नहीं ली।
क्षेत्र के देवपुर गजपति में क्षेत्र पंचायत की ओर से वर्ष 2012-13 में राज्य वित्त के धन से मनरेगा के तहत मार्ग का निर्माण किया गया। संतू बंजारा के घर से पोखरा तक 200 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य होना था। बजट स्वीकृत भी हुआ लेकिन संतू बंजारा के घर से महज धमालू चौधरी के घर तक ही बना कर निर्माण कर बंद कर दिया गया। अधूरा रहने पर भी बोर्ड में पोखरा तक निर्माण दिखा कर बजट का भुगतान भी जेई लक्ष्मीपुर ने किया। बीडीओ लक्ष्मीपुर आरके उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।