फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा में रेप का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बुजुर्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार की रात चिकित्सक की सत्रह वर्षीय बेटी से दुराचार के आरोपी को कोठीभार पुलिस ने शनिवार को सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 बुधवार की रात राजकीय महिला चिकित्सालय में कार्यरत घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरखपुरा के टोला हड़तोड़िया निवासी लैब टेक्नीशियन चंद्रजीत यादव ने परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की सत्रह वर्षीय बेटी के साथ रात दो बजे दुराचार कर फरार हो गया था।

इसके बाद चिकित्सक की तहरीर पर कोठीभार पुलिस उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। शनिवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को सूचना दी कि दुष्कर्म का अभियुक्त चंद्रजीत निचलौल के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपनी टीम एसआई कन्हैया पांडेय, कांस्टेबल राजेश पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, पंकज सिंह के साथ बलुअही धूस के आगे गोपाला पुल पर पहुंच कर चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद गोपाला की तरफ से एक टेंपो आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


टेंपो जैसे ही नजदीक पहुंची उसमे बैठा एक युवक उतरकर भागने लगा। वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछ-ताछ के दौरान पर युवक ने अपना नाम चंद्रजीत यादव बताया इसके बाद कोठीभार पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें