फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अटसराय चौराहा के पास सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर खड़े ट्रक से पीछे से भिड़ गया। हादसे में बिजली के तीन खंभे भी टूट गए। टक्कर से कंटेनर सवार अन्य चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन


बिहार के छपरा का रहने वाला अजीत कुमार (27) कंटेनर चलाता था। वह कंटेनर लेकर कानपुर से कोलकाता जा रहा था। करीब चार बजे अटसराय चौराहा के पास कंटेनर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। हादसे में कंटेनर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर चला रहा चालक अजीत कुमार उसमें फंस कर तड़पने लगा। वह लहूलुहान हो गया था। जब तक लोग उसे निकालने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इसके बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, टक्कर से ट्रक आगे बढ़ गया। जिससे बिजली के तीन खंभे टूट गए। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें