फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका के साथ दुराचार का प्रयास

Sat, 04 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
रेप का प्रयास - फोटो : demo pics
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र में एक छह वर्षीय बालिका के साथ शुक्रवार को दुराचार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। 
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारी में आए एक युवक ने छह साल की बालिका को आम देने के बहाने बगीचे में ले जाकर उसके साथ मनमानी करने लगा। बालिका के चीखने की आवाज सुनकर पास के लोग दौड़े तब युवक बालिका को छोड़ कर भाग गया।   लोगों ने युवक को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। 
इस संबंध में इंस्पेक्टर संपूर्णानंद तिवारी का कहना है कि घटना की जानकारी है। तहरीर न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें