नगर के पश्चिमी बाईपास के पास शुक्रवार सुबह डीसीएम से उतर रहा युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से वापस गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तालग्राम थानांतर्गत ग्राम अतरौली निवासी ब्रह्मानंद शर्मा (30) पुत्र नरेशचंद्र शर्मा दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
शुक्रवार को वह पत्नी बाबी के साथ दिल्ली से अपने गांव डीसीएम से लौट रहा था। नगर के पश्चिमी बाईपास पर जब वह डीसीएम से उतर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक गाड़ी को भगा ले गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।