फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर में यात्री बस पलटी, 12 जख्मी

Wed, 13 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरन्दरपुर। नेपाल से बिहार जा रही टूरिस्ट बस पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर से आगे सोमवार रात घने कोहरे के कारण पलट गई। बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। रात में ही घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नासिक के श्रीराम यात्रा कंपनी की टूरिस्ट बस दो जनवरी को 40 यात्रियों को लेकर यात्रा के लिए निकली थी। जो दो दिन पहले काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर से दर्शन कर बिहार के गया के लिए जा रही थी। बस पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि घने कोहरे में फंसने से चालक नियंत्रण खो बैठा।

 जिसके कारण बस पलट गई। बस में सवार 40 यात्रियों में से संगीता देवधरे, कुसुमबाई निवासी मायाबुक व बस एजेंट बाबा साहेब, श्याम सेरकर सभी नासिक के, पोपट धनबटेर, जनाबाई काठे, पवरबाई, कमल पवार नन्दगांव, जनाबाई सेरकर निवासी औरंगाबाद सहित 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य को हल्की चोटें आईं। गांव वालों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसओ आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें