फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करें’

Fri, 03 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
हाकरों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाचार पत्र विक्रेता सुनील भारती की पिटाई के विरोध में नौतनवा, सोनौली तथा आसपास के क्षेत्र के हॉकरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


दोपहर में गांधी चौक से निकाला जुलूस खनुआ चौक होते हुए तहसील पहुंचा। जहां पर हॉकरों ने एसडीएम विक्रम सिंह और सीओ गोपीनाथ को आरोपियों पर कार्रवाई संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता सुनील भारती का तहसील परिसर के सामने फोटो कॉपी और डिजिटल स्टूडियो की दुकान है। 30 मई की दोपहर में मनोज पांडेय के बेटे अर्पित उस दुकान पर इंटरनेट से प्रिंट कराने गए थे।

प्रिंट होने के बाद सुनील ने जब पैसा मांगा तो वह आनाकानी करने लगे। इसकी शिकायत जब उसके पिता मनोज पांडेय से की गई तो उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। इस संबंध में 30 मई को पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। संजय कुमार, रवि जायसवाल, विनोद त्रिपाठी, फारूख अंसारी, किशन मद्धेशिया, सूरज पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, रामवृक्ष, मनजीत, गणेश गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, बुद्धिराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें