फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर बाजारडीह के पास अनियंत्रित पिकअप पलटने से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के करैठी से जंगल कौड़िया शादी समारोह में जाते समय फरेंदा के बाजारडीह के पास वाहन की स्टीयरिंग फेल हो जाने से वह गड्ढे में पलट गया। उसमें सवार करैठी नौतनवां निवासी नियाज अहमद, साकिर, सोनौली अतीउल्लाह, औरंगजेब, साहिर, दुर्गापुर नौतनवां अरमान खान, नौतनवां निवासी बलराम चौधरी, सूर्यप्रकाश, चंद्रशेषर आदि घायल हो गए।
सीएचसी बनकटी ले जाए गए नियाज, साकिर, अरमान व चंद्रशेषर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर पोखरभिंडा चौराहे पर हुई। जंगल जोगियाबारी के आनंद बाइक से गिर गए। घरवाले उनको सीएचसी बनकटी ले गए। उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।