फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने युवक को रौंदा, मौत

Sat, 27 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज गेट के सामने बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात कर रहे युवक को सोनौली की तरफ से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सोहरवलिया खुर्द निवासी सुधाकर चौबे के 24 वर्षीय पुत्र विश्वविंद चौबे उर्फ दीपू शुक्रवार को सुबह किसी काम से फरेंदा गए थे। वापस लौटते समय वह अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज उदितपुर के गेट के सामने पहुंचे थे किसी का फोन आ गया। वह बाइक को खड़ा कर फोन पर बात करने लगे। उसी दौरान सोनौली से गोरखपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के साथ विश्वविंद 20 मीटर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल विश्वविंद को 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही विश्वविंद ने दम तोड़ दिया। फरेंदा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई सत्यप्रकाश चौबे की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें