फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के साहस से बचे 42 लाख

Sat, 27 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिक्योरिटी सर्विस की कैश वैन पर धावा बोल गार्ड की गोली मारकर हत्या की घटना से शुक्रवार को हाईवे पर सनसनी फैल गई। इसके बावजूद आसपास की दुकानों व गांवों के लोगों ने गजब का साहस दिखाया। कुछ युवक तो बदमाशों के काफी करीब तक पहुंचे, मगर गार्डों से छीनी गई बंदूकें व पिस्टलें तान बदमाशों ने गोली मारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी बदमाश 22 से 30 वर्ष के बीच के थे, वे चेहरा भी नहीं ढंके थे। भीड़ देखकर ही वे 42 लाख रुपये लूटने में सफल नहीं हो सके। कैश वैन पर एसयूवी सवार बदमाशों ने शुक्रवार को ठीक साढ़े 10 बजे कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय स्थित एक बिल्डिंग मेटीरियल की दुकान के सामने धावा बोला था।

दुकानदार रायपुर निवासी आशीष सिंह ने बताया कि पांच बदमाश वैन तक पहुंचे थे। उनके हाथ में पिस्टल दिख रही थी। उन्होंने पहली गोली सीधे गार्ड को मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे गार्ड की बंदूक छीन ली और तीसरे का बैग। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े।
विज्ञापन


बदमाशों से चंद कदम फासले पर पहुंचे आशीष ने कहा कि एक बदमाश ने धमकाया कि आगे बढे़ तो गोली मार देंगे, बंदूक व पिस्टल लोड है। इसके बाद कोटसराय के पिंटू और मन्नू ने शोर मचाते हुए साहस दिखाया, तो बदमाश घबरा गए। वे बॉक्स की जंजीर व ताला तोड़ने चाहते थे, मगर भीड़ बढ़ती देख भागने लगे।

वह लहूलुहान गार्ड को दूसरी गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल लाया गया, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी पर सूचना दी तो सबसे पहले घटनास्थल पर औद्योगिक क्षेत्र चौकी का सिपाही कमलेश सिंह पहुंचा। इसके बाद फोर्स आई।

बदमाशों का उम्र 22 से 30 के बीच थी, वे अपनी चेहरा भी नहीं ढके थे। मौके पर लोगों का कहना था कि इलाके के युवक साहस न दिखाते तो टोल प्लाजा का करीब 42 लाख कैश लूटने से नहीं रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें