फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई ले जाई जा रहीं चार लड़कियां पकड़ीं

Sat, 16 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
लड़कियों की खरीद फरोख्त
विज्ञापन
नेपाल से मुंबई ले जाई  जा रही चार लड़कियों को नेपाली एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनको ले जाने की कोशिश में लगे युवक मौका पाकर भाग निकले।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोनौली बॉर्डर के गांव बेलहिया में महिला यात्रियों की जांच के लिए बने चेक पोस्ट पर एक साथ चार लड़कियाें को देखकर सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। पूछताछ में उन लोगों के बताए पते को लेकर शक हुआ। कार्यकर्ताओं ने चारों लड़कियों को नेपाल की बेलहिया पुलिस को सौंप दिया। समाज सेवी गीता थापा ने बताया कि सभी महिलाएं सोनौली में सामान खरीदने के लिए जाने को कह रही थीं लेकिन इनका पता बहुत दूर है। जहां से सीमा पर केवल सामान खरीदने कोई नहीं आता है। 

चारों लड़कियों से कड़ाई से पूछताछ में इन लोगों ने बताया की गांव के दो युवकों के साथ मुंबई जा रही थीं। वहां नौकरी दिलाने का भरोसा मिला था। नेपाल पुलिस ने चारों लड़कियों को संरक्षण में लेकर पूछताछ के बाद घर वालों के सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें