फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन व्यवस्था से सरकारी कर्मियों में गुस्सा

Sat, 16 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती(ब्यूरो)। सक्सेरिया इंटर कालेज में शुुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करना सरकारी कर्मिकों के भविष्य के साथ ही राष्ट्र की सुदृढ़ता के साथ क्रूर मजाक है।  नई पेंशन व्यवस्था को असली जामा पहनाकर सरकार ने हमारे भविष्य को अंधकार मय कर दिया है।

डाक्टर महेंद्र राय ने कहा इस व्यवस्था से सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि सभी विभाग के लोग त्रस्त हैं। यही कारण है कि मोर्चे को सभी का समर्थन मिल रहा है। पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संघर्ष मोर्चा इसके लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राम समुझ यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तौआब अली  अध्यक्ष बने
बस्ती। पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में सर्वानुमति से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। तौआब अली को अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, राम समुझ को मंत्री और डाक्टर कमलेश कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राकेश कुमार सिंह को बस्ती सदर, डाक्टर नवीन श्रीवास्तव को रुधौली, शिवमंगल पांडेय को भानपुर और विवेक पांडेय को हर्रैया तहसील का प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगदीश विश्वकर्मा, अशोक कुमार सिंह, विनय कुमार राय, शेषमणि शुक्ल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, हीरालाल, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, श्याम नारायण वर्मा, संतोष शर्मा, शिवनरायण पांडेय को चुना गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें