कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित पीएनबी बैंक के सामने एक लाख रुपये की छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार, कस्बा कोल्हुई निवासी हरिराम जायसवाल ने गुरुवार को अपने नौकर सुनील निवासी पिपरा बाजार को एक लाख तीस हजार रुपये देकर तीस हजार पीएनबी बैक में जमा करने व एक लाख कस्बे में स्थित उनक ी दुकान पर पहुंचाने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि सुनील पीएनबी बैंक के सामने पहुंचा था कि जीप में सवार दो लोगों ने उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये छीन लिया। सुनील ने छिनैती की खबर कुछ देर बाद हरिराम जायसवाल को दी। हरिराम तुरंत पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंच गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस नौकर से गहन पूछताछ कर रही है।