फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की जान गई

Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिंदुरियां पुरानी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिंदुरिया निवासी नूर मोहम्मद कुरैशी (55) शुक्रवार को दिन में दो बजे साइकिल से भागाटार जा रहे थे।
विज्ञापन


सिंदुरियां स्थित पुरानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि भागाटार से सिंदुरियां की तरफ आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नूर मोहम्मद की मौत हो गई। चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें