फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो सोना के साथ गोरखपुर का युवक पकड़ा

Sun, 02 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नई दिल्ली से लाकर ले जा रहा था रेशम कटरा, टैक्स चोरी के अंदेशे में जेवरात जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काठमांडू से सोनौली आ रही बस में जांच के दौरान गोरखपुर यूपी के रहने वाले युवक के पास एक किलो सोने का बिस्कुट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह नेपाल क्राइम पुलिस को सूचना मिली कि एक भारतीय युवक सोने की खेप लेकर काठमांडू से सोनौली जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस वाहनों की जांच करने लगी। इसी दौरान बस को राटोमाते के पास रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान भारतीय नागरिक के पास एक किलो सोने के बिस्कुट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

क्राइम ब्रांच के एसपी वामदेव गौतम ने बताया कि पकड़े गए भारतीय नागरिक ने अपना नाम मुन्ना कुमार निवासी गोरखपुर (यूपी) बताया है। सोना अपने कमर में कपडे़ से बांधा था। सोने की कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध सोना को चोरी-छिपे भारत में तस्करी से ले जा रहा था। गिरफ्तार भारतीय नागरिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें