फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 16 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
फरेंदा/बृजमनगंज। क्षेत्र में सोमवार की सायं अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की मौत के मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के शिवपुर निवासी सूर्य नारायन का 20 वर्षीय पुत्र रमेश और गांव के ही विष्णु रात में करीब 8 बजे के करीब एक साथ कहीं निकले थे। रात में करीब दस बजे के लगभग वापस घर लौटते समय लेहड़ा स्टेशन के समीप किसी वाहन की चपेट में आ गए। रमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और विष्णु गंभीर रूप से घायल पड़ा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी सूचना घर वालों और पुलिस को दी।

घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेंफर कर दिया गया। दूसरी घटना विजय सलहिया चौराहे पर दो बाइक के आपस में टकरा जाने से हुई। एक बाइक पर सवार अजय कुमार और उनकी भाभी अनीता को गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी बनकटी लाया गया। गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रमेश की मौत के मामले में उनके पिता सूर्य नारायन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें