पति ने पत्नी की फावडे से की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
घुघली। बेलवा गांव के यादव टोला पर कुंडी से लटके मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है। घर के बाकी लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गले पर निशान हाथापाई जैसे चिह्न देखने से प्रतीत हो रहा है कि अंजू की हत्या कर कुंडी से लटकाया गया है। पुलिस ने अंजू के पिता की तहरीर पर पति शैलेश, ससुर रामदेव, जेष्ठ दीनानाथ, जेठानी इंद्रावती, सास दुर्गावती, देवर देवेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अंजू के पिता रमाकांत यादव ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व बेलवा तिवारी गांव निवासी रामदेव के पुत्र शैलेश की थी। शादी में मांग के अनुसार दहेज दिया थ्रा। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले अंजू को और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अंजू बार-बार शिकायत करती थी और हम समझा बुझा कर शांत कर देते थे। उसके बाद शैलेश कमाने चला गया। जब कमा कर आया तो मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगा। अब बाइक की मांग करने लगा था। उसे मारता-पीटता था। थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी मुलजिम फरार हैं। महिला के उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दी श्रद्धांजलिः नौतनवां। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नौतनवा नगर निवासी ओम प्रकाश जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल की बीती रात पीजीआई में मृत्यु हो गई। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। भाजपा कार्यालय पर समीर त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शमसेर सिंह, बबलू सिंह, गया यादव, प्रदीप सिंह, नन्हे सिंह, हरिशंकर जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, राधेश्याम सिंह, छोटू अग्रहरि, गणेश आदि मौजूद रहे।