फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

Fri, 14 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हत्या कर फेंकी युवती की लाश मामले की जांच में पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां। नगर के समीप छपवां गांव में सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह युवती की अर्द्धनग्न लाश मिली है। युवती के चेहरे व बांह पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


छपवां गांव में विद्युत उपकेंद्र के सामने सड़क के पार अरहर के खेत में कुछ लोग कटाई कर रहे थे। तभी उन्हें खेत में पड़ी लगभग बाईस वर्षीय युवती की अर्द्धनग्न लाश दिखी। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ लच्छीराम यादव, एसओ बृजेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी राजेश यादव टीम के साथ पहुंचे और आसपास गांव के लोगों से युवती की पहचान कराने की कोशिश की।

लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। युवती के चेहरे पर खून फैला था व उसके मुंह के पास चोट के निशान थे और युवती के शव के पास एक जोड़ी हवाई चप्पल पड़ा मिला। देखने से युवती किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर जैसा प्रतीत हो रहा था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि युवती की पहचान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें