फरेंदा बुजुर्ग में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत की सूचना पाकर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग निवासी सूरज की शादी तीन वर्ष पूर्व कोल्हुई के गुलरिहा में हुई थी। बुधवार को दिन में विवाहिता की अचानक तबीयत खराब हुई।
घर के लोग महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाने लगे। रास्ते में विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना ससुरालियों ने मायका पक्ष को दी। मायके के लोगों घटना की जानकारी 100 नंबर पर दी। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और लाश को जलाने ले जाते समय रास्ते में रोक लिया।
ससुराल के लोगों ने विवाहिता के मौत का कारण तबीयत खराब होना बताया लेकिन मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
इस संबंध में एसओ दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर नहीं मिली है। विवाहिता की मौत संदिग्ध लग रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।