फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप, तीन लोग हिरासत में

Tue, 28 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
व‌िवा‌ह‌िता के साथ गैंगरेप।
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र में जंगल के निकटवर्ती एक गांव में  विवाहिता से गैंगरेप व मारने पीटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तीन दिन पहले मामले में पिता की नामजद तहरीर पर तीन युवकों को नौतनवा पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से तीन वर्ष पूर्व शादी से पहले से प्रेम संबंध था। बाद में युवती का नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह हो गया। प्रेमी ने शादी के बाद अपनी प्रेमिका के ससुराल वालों को अपने प्रेम संबंधों की जानकारी दे दी। नतीजतन दोनों पक्ष मे पंचायत हुई और नवेली दुल्हन से ससुरालियों ने संबंध विच्छेद कर लिया। महिला अपने पिता के घर चली गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात फोन से सहमति पर विवाहिता प्रेमी  के घर पहुंची आरोप है कि दोनों एक कमरे मे सोए थे। देर रात प्रेमी का भाई और उसके दो साथी मौके पर पंहुचे। प्रेमी को चाटा मारकर वहां से भगा दिया और दोनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात उसे पीटते यह कहते हुए घर से बाहर निकालकर भगाने लगे कि नहीं भागेगी तो अन्य  से भी हैवानियत करवाया जाएगा। यह भी बताया गया कि घटना से पूर्व विवाहिता यह दलील देकर प्रेमी पर विवाह करने का दबाव बना रही थी कि उसने उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद किया है। नौतनवा थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर हर बिंदुओं पर पूछताछ की जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें