फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Tue, 16 Jan 2018 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर (महराजगंज)। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव कोहड़वल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सोमवार को थानाध्यक्ष नौतनवां राजेश कुमार रुहेला मयफोर्स पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गनेशपुर गांव के कोहड़वल टोले में सोमवार को अपने ही घर में रमावती (21) पत्नी कौशल सहानी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता का पति कौशल मजदूरी करता है। घर में मृतका के पति के दो छोटे भाई व सास-ससुर रहते हैं। परिजन घर छोड़कर कर फरार हैं। जिससे विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। उधर, सूचना पाकर मृतका के मायके के लोग भी पहुंच गए। मृतका का मायका नौतनवां थाना क्षेत्र के रतनपुर में है। मृतका के पिता रतनपुर गांव के रहने वाले शेषमन सहानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 17 अप्रैल 2012 में उन्होंने अपनी पुत्री रमावती की शादी कौशल साहनी पुत्र महेंद्र से की थी। सोमवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे बेटी के मौत की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। वहां बेटी रमावती मृत अवस्था में घर के अंदर पड़ी थी। तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग दहेज में मोटर साइकिल मांग रहे थे, जो देने में वह असमर्थ थे। ससुराल के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। विवाहिता के पिता ने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें