फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में साक्षरता केंद्र खुलेगा

Sun, 17 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
डीएम ने किया पुस्कालय का उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला कारागार में रविवार को पुस्तकालय का उद्घाटन डीएम वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि निरक्षर कैदियों के लिए जिला कारागार में एक साक्षरता केंद्र की स्थापना की जाएगी। 
विज्ञापन

 डीएम ने कहा कि किताबें इंसान का सबसे अच्छी दोस्त होती है। सीटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ घनश्याम पांडे ने कहा कि किताबें मनुष्य के नकारात्मक भावों को दबा कर उसे सबल बनाती है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आरके मिश्र ने कहा कि किताबों को पढ़ने के साथ साथ उसको अपने जीवन में उतारे तभी उसकी सार्थकता है। प्राचार्य डॉ. परशुराम गुप्त ने कहा कि किताबें मनुष्य की दिशा और दशा बदलने में सक्षम है। समाजसेवी कृष्णमोहन अग्रवाल ने कहा कि किताबों को पढ़ने से कैदियों को उनके धार्मिक विचारों को दृढ़ता मिलेगी। डॉ शांति शरण ने कहा कि महाविद्यालय की पुस्तकालय की ओर से इस पुस्तकालय को सारी किताबें मिलेगी। इस दौरान जेल अधीक्षक ने सबकों धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल पांडेय ने किया। 
विज्ञापन

 इस अवसर पर डिप्टी जेलर आरके सिंह, सुनील मिश्र, प्रदीप सिंह, विजय सिंह, अशुतोष शुक्ल सहित जेल के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें