फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात जिले के चार थानाध्यक्ष हटाए गए

Sat, 16 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने देर रात चार थानाध्यक्षों को हटा दिया। नई तैनाती वालों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया।
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह ने गुरुवार देर रात कोठीभार थानाध्यक्ष रहे विक्रम सिंह को हटा दिया। उन्हें डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा राजेश वर्मा को कोठीभार का एसओ बनाया गया है। पनियरा एसओ रहे अशोक कुमार सिंह को हटाकर उन्हें एएसटीयू में भेजा गया है।

पुलिस लाइंस में तैनात ज्ञानेंद्र राय को पनियरा का नया एसओ बनाया गया है। पुरंदरपुर एसओ रहे आनंद गुप्ता को सदर कोतवाली में भेजा गया है। उनकी जगह डीसीआरबी प्रभारी रहे चंद्रेश यादव को एसओ बनाया गया है। परसामलिक इंस्पेक्टर रहे जय सिंह को दूसरे जिले में पोस्टिंग की वजह से उन्हें रिलीव करते हुए इंस्पेक्टर कोतवाली रहे शशिभूषण मिश्र को भेजा गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में ठूठीबारी थाना प्रभारी रहे टीपी श्रीवास्तव को प्रभारी बनाकर भेजा गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में तैनात इंस्पेक्टर रफीक अहमद को ठूठीबारी का प्रभारी बनाया गया है।

एसओ श्यामदेउरवा रहे संजय कुमार राय को बृजमनगंज एसओ और बृजमनगंज एसओ रमाकर यादव को श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी दी गई है। देर रात एसपी ने सभी को रात में ही कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें