फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sun, 05 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
fansi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोल्हुआं में शुक्रवार की रात चालीस वर्षीय मीना देवी ने गृह कलह से आजिज आकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


 सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।  ग्राम सभा कोल्हुआं निवासी बैजनाथ साहनी अपनी पत्नी और पांच बच्चों क़े साथ गांव के किनारे झोपड़ी डालकर रहता है। लोगों के खेतों में मजदूरी कर  परिवार का भरण पोषण करता है। 

  कम आय के कारण आए दिन पत्नी मीना से विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात नौ बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके थोड़ी देर बाद बैजनाथ के घर से निकलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे से लटकता देख चीखने चिल्लाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है पीएम रिपोर्ट  के  बाद ही  मौत के कारणों का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें