फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत 

Fri, 10 Jun 2016 12:39 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौराहे के नजदीक बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी देे दी गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी इसरावती बृहस्पतिवार को नगर में किसी काम से आई थी। वह सक्सेना चौराहे के समीप पहुंची थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसरावती उछलकर दूर जा गिरीं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर वाले भी अस्पताल पर पहुंच गए। महिला की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा  हाल है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अपनी आपत्ति भी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें