फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिली महिला की लाश की शिनाख्त

Wed, 08 Jun 2016 12:18 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
लाश की शिनाख्त हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सोमवार को सुबह गूलर के पेंड़ में साड़ी के फंदे से लटकती महिला की लाश की पहचान हो गई है। महिला मनरेगा में मजदूरी करने गई थी।        
विज्ञापन

  परसामलिक थाना के तरैनी की मोलहू राजभर की पत्नी रेशमी देवी रविवार को सवनहवा गांव के पास पोखरे पर मनरेगा के तहत मजदूरी करने गई थी। 

लेकिन देर शाम वह घर वापस नहीं लौटी। पति और बच्चे उसे ढ़ूूढने गए  लेकिन पता नही चला। सोमवार को सुबह लकड़हारों ने शोर किया कि जंगल में महिला की लाश फंदे से लटक रही है। पति मोलहू ने पुलिस को तहरीर दी कि मेरी पत्नी मनरेगा में काम करने गई थी सभी मजदूर वापस आए लेकिन वह नहीं लौटी। दूसरे दिन सोमवार को 11 बजे लकड़हारों से पता चला तो जाकर देखा मेरी पत्नी फंदे से लटक रही है।

उसने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जबकि गांव में तमाम तरह की चर्चाएं उठ रहीं हैं। हालांकि, महिला की मौत में हत्या की आशंका लग रही है क्योंकि यदि मानसिक संतुलन ठीक नहीं था तो मजदूरी करने कैसे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तथा दूर जंगल में पेड़ पर चढ़कर कैसे फंदा लगा लिया। सूचना 11 बजे मिली और तहरीर पुलिस को शाम को दी गई। इसके बाद देर शाम पुलिस लाश को थाने लाई और मंगलवार को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें