फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में तकनीकी सहायक को पीटा

Wed, 08 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में फुलसंदा आश्रम में दीवारों पर लिखे स्लोगनों के मोबाइल से फोटो खींचने पर ब्लॉक के एक संविदा कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। 
विज्ञापन

गांव गिलाड़ी निवासी महावीर सिंह ब्लॉक आंकू नहटौर में  मनरेगा तकनीकी सहायक है। उसकी पत्नी नीलम ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि महावीर रविवार को खेड़ीजट ग्राम पंचायत में कार्य कराने के लिए गया था। कई माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण वह फुलसंदा आश्रम में गुरुजी की शरण में गया था। आश्रम में चल रहे सत्संग में के बाद वह दीवारों पर लिखे स्लोगनों के फोटो अपने मोबाइल में कैद करने लगा। इसी दौरान आश्रम में रहने वाला ब्रिजेश त्यागी अपने एक साथी के साथ आया और उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल व बाइक भी तोड़ डाली। 
ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे घर पहुंचाया। घायल के परिजनों व अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें