एंबुलेस चालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। चुरेब के पास खड़े ट्रक में एंबुलेस की टक्कर मेें जान गंवाने वाले एंबुलेंस में सवार आठ लोगों में फरेंदा क्षेत्र के हरपुर गांव का भी युवक शामिल है। वही एंबुलेंस का चालक था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फरेंदा क्षेत्र के हरपुर निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा गोरखपुर के एक अस्पताल का एंबुलेंस चालक था। वह सोमवार की रात मरीज को लेकर लखनऊ जा रहा था। उसी दौरान संतकबीर नगर के चुरेब के पास खड़े ट्रक में एंबुलेंस टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक बैजनाथ विश्वकर्मा समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
बैजनाथ विश्वकर्मा की मौत की खबर उसके गांव हरपुर पहुंची ती कोहराम मच गया। बैजनाथ चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बैजनाथ की तीन संतानें पूर्णिमा, दीपक और सृष्टि हैं। बैजनाथ विश्वकर्मा की मौत का समाचार मिलते ही मां बुधना देवी व पत्नी पूनम के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट गया। घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।