अड्डा बाजार। चंडीथान चौराहे से बरवांकला मार्ग पर रविवार को ट्रवेरा सवारों ने टेंपो को ओवर टेक कर चालक को पीट दिया। इसके बाद टेंपों चालक से गैस सिलिंडर और चार सौ रुपये छीनकर सोनौली की तरफ भाग गए। देर शाम संपतिहां चौकी पुलिस ने ट्रवेरा समेत दो युवकों को पकड़ लिया।
नौतनवां थाना क्षेत्र के चंडीथान चौराहे पर बरवां कला की ओर मुड़ रही टेंपो और गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रही ट्रवेरा से दुर्घटनाग्रस्त होते बची। बताया जाता है कि ट्रवेरा सवार दो युवक टेंपों चालक पर बिफरे गए। तभी वहां मौजूद लोगों के बीचबचाव करने से मामला शांत हो गया।
इसके बाद टेंपो बरवांकला ईंटभट्ठे तक पहुंचा ही था कि ट्रवेरा सवारों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया और मारापीटा। टेंपों का शीशा तोड़ने के बाद गैस सिलिंडर, डीएल और चार लौ रुपये छीनकर सोनौली की ओर भाग गए। चौतरवा निवासी टेंपो चालक विनोद की सूचना पर लोग सोनौली में ट्रवेरा को ढूंढ लिए और वहीं से उसके पीछे लग गए। चौकी के दरोगा अशोक यादव ने बताया दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।