फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर 1.7 लाख रुपये उड़ाए

Thu, 14 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। भैया फरेंदा एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने के दौरान कार्ड को बदल कर खाते से रकम निकालने का मामला पकड़ में आया है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक मैनेजर और थानाध्यक्ष से शिकायत की है। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना के हरपुर निवासी अब्दुल रहीम 6 जुलाई को भैया फरेंदा के एसबीआई एटीएम से अपने बेटे के साथ रुपये निकालने गए थे। रहीम ने एटीएम में कार्ड डाला तो रुपया नहीं निकला। इसी बीच बगल में खड़े एक युवक ने कार्ड मांग कर उनको 20,000 रुपये निकाल कर उनको दे दिया। वह रुपये गिनने लगे। उसी दौरान कार्ड को बदल कर युवक ने उनको दूसरा कार्ड दे दिया।

इस बात की जानकारी उनको मंगलवार को तब हुई जब वह फिर रकम निकालने एसबीआई शाखा भैया फरेंदा पहुंचे। वहां पता चला कि की खाते में रुपये नहीं हैं। जबकि खाते में 1.27 लाख रुपये थे। पूरी रकम उचक्के ने निकाल ली थी। इसकी जानकारी होते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पासबुक पर प्रिंट कराया तो पता चला कि गोरखपुर, मुजफ्फरपुर व देवरिया से रकम निकाली गई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को देकर खाते के संचालन व एटीएम कार्ड को लॉक करा दिया। पीड़ित ने एसओ को पत्र देकर एटीएम रूम से सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर उचक्के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें