फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में मिले खाद्यान्न की जांच

Mon, 28 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
खुटहा बाजार की एक दुकान पर बेचने के दौरान पकड़े गए खाद्यान्न को सप्लाई इंस्पेक्टर ने पुलिस के सिपुर्द कर दिया। - फोटो : राधेश्याम
विज्ञापन
खुटहा बाजार में खाद्यान्न बरामदगी मामले की जांच शुरू हो गई है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने खाद्यान्न पनियरा पुलिस को सौंपा है। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी जांच के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के महदेवा निवासी शेषमुनि वर्मा ने शनिवार देर शाम खुटहां पुलिस को सूचना दी थी कि कोटे का खाद्यान्न कुछ लोग बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुटहां बाजार के त्रिलोकी वर्मा की दुकान के बाहर रखे 35 बोरा गेहूं व चार बोरा चावल बरामद किया। बताया जा रहा है कि बोरा सरकारी था। सूचना के बाद पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच शुरु कर दी है। अपनी मौजूदगी में वे खाद्यान्न पनियरा थाने को सुपुर्द कर दिया है।

गांव वालों ने डीएम भेजे पत्र में लिखा है कि महदेवा के कोटेदार मीरा देवी को लाटरी के द्वारा कोटा दिया गया था। जिसका संचालन ग्राम प्रधान मोहर वर्मा व उनके पुत्र राकेश वर्मा व बृजेश वर्मा करते हैं। शनिवार को दोनों सरकारी खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए ले जा रहे थे कि गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने खुटहा से बरामद कर लिया। गांव वालों ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि खाद्यान्न सरकारी कोटा का था या ग्राम प्रधान का इसकी जांच की जा रही है। सोमवार को वे जांच करने के लिए खुद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें