जमीन के विवाद में मारपीट, सात घायल
- फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार(महराजगंज)। नौतनवां थाना क्षेत्र के करहवा गांव में रविवार को सुबह आठ बजे जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई । लाठी -डंडे और ईट - पत्थर चले। मारपीट के इस मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों को चोटें आई हैं। घायल साधू शरण मिश्र और रामसमुझ मिश्र समेत तीन को महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के राजेंद्र, देवेंद्र, आदित्य और मोलहू भी घायल हैं। सभी घायलों का इलाज पीएचसी नौतनवां में कराया गया।
सूचना पाकर संपतिहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह, नौतनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सीओ रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। नौतनवां थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने 17 तथा दूसरे पक्ष ने 9 लोगों को आरोपी बनाया है। देवेंद्र मिश्र चारदीवारी बनवा रहे थे। नींव तक विवाद नहीं था। उसके ऊपर उन्होंने सड़क की तरफ खिड़की खोला। सामने सड़क के उस पार अखिलेश पासवान का घर है। उसने खिड़की खोलने से मना किया। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट-पत्थरऔर लाठी- डंडे भी चले। देवेंद्र मिश्र की तहरीर पर मोलहू, अखिलेश, राजेश, पिंटू, अमरजीत, राकेश, सुग्रीव, किशोर, नारायण, भल्लू, कल्लू, मंजनू, विक्रम, धनपत, हेमराज, ज्ञानधर, और अज्ञात महिलाओ ंके खिलाफ बलबा, मारपीट, घर मंे घुसकर मारपीट, आसपास भय व्याप्त करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि अखिलेश पासवान की तहरीर पर साधू सरन, राम सरन, देवेंद्र, राजेंद्र, रमेश एवं सुखई सहित 9 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।