दुल्हन के लिबास में घर से भागी युवती।
सुबह घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने शुरू की खोजबीन
पिता ने पुलिस को जानकारी देकर तलाशने की गुहार लगाई
अड्डा बाजार। क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार की तड़के सुबह परिजनों को चकमा देकर घर से जेवर और कपड़े लेकर भाग गई। खोजबीन के बाद पिता ने सोमवार को नौतनवा पुलिस को तहरीर दी है।
नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती इंटर फाइनल की छात्रा है। युवती के पिता ने बताया कि रविवार की भोर लगभग पौने पांच बजे घर से भाग गई। घर में दिखाई नहीं पड़ने पर खोजबीन करने लगे। पिछले वर्ष कुछ महीने भैसहिया पाठक स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में वह पढ़ाती थी।
खोजबीन में पता चला कि उसने विद्यालय के प्रिंसिपल से रुपये मांगे थे लेकिन मिले नहीं। सोमवार को इतना सुराग लग सका कि वह भैसहिया पाठक चौराहा से दुल्हन के लिबास मे टेंपो से नईकोट रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन से कहीं चली गइ। संपतिहां चौकी इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि युवती के पिता ने घटना की जानकारी दी है। तहरीर नहीं मिली है।