फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के चक्कर में चली गई बालक की जान

Mon, 22 Aug 2016 06:03 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
सांप काटने के बाद झाड़-फंूक के चक्‍कर में बालक की माैत।
विज्ञापन
ठूठीबारी। सर्पदंश के बाद तुरंत अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंक कराना एक परिवार के लिए मातम का सबब बन गया। झाड़फूंक के चलते पीड़ित बालक की मौत हो गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के तुर्कहियां निवासी शैलेश चौधरी का 7 वर्षीय पुत्र विक्रम चौधरी रविवार की रात करीब 8 बजे घर के अंदर गया तो देखा की सांप और बिल्ली आपस में लड़ रहे हैं। यह देख बालक डर कर घर से बाहर निकलने लगा।   इस दौरान सांप ने डस लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो गांव के कुछ लोगों के कहने पर परिजन झाड़फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे निचलौल सीएचसी ले गए। जहां  डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। 
  अंधविश्वास से बचें, करें ऐसा
डॉक्टर सलाह देते हैं कि सर्पदंश के बाद उस जगह को कसकर बांध देना चाहिए जहां सांप ने काटा है। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाने चाहिए, जिससे जान बचाई जा सके। अस्पतालों में एंटी स्नैक वेनम के जरिये सर्पदंश पीड़ितों की जान बचाई जाती है, लेकिन आज भी लोग सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इससे कइयों की जान चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें