फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से किशोरी की मौत, कई आशियाने उडे़ 

Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
distroy house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को आई भयंकर आंधी-तूफान ने कितने लोगों को बेघर कर दिया। आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूट कर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई तो करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक अन्य जगह पेड़ गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


फरेंदा तहसील प्रतिनिधि के अनुसार संतकबीर नगर के महुअवां गांव निवासी कल्लू की 13 वर्षीय पुत्री उषा गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल फरेंदा के लेजार महदेवा के लीलाछापर निवासी दीपचंद के घर आई थी।

बुधवार को दिन में चार बजे के करीब आई भयंकर आंधी तूफान में घर के पीछे आम के पेड़ के नीचे आम बीनने गई थी। उसी दौरान तेज आंधी के कारण पेड़ से डाल टूटकर उषा के ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन


मुंडन संस्कार में शामिल होने आई थी उषा 
मेंहदावल के महुअवां की उषा ने शुक्रवार को होने अपने मामा  दीपचंद के साथ मुडंन संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को ही आई थी। अभी ननिहाल आये उसको एक घंटे भी नहीं बीता था कि आंधी उसके लिए मौत का पैगाम ले कर आ गई। आंधी आते ही उषा ननिहाल का दाना पानी भी नहीं ग्रहण किया कि वह आम बीनने घर के पिछवाड़े चली गई। उसी दौरान पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर मामा भी अपने भाग्य को कोस रहा है कि कास उषा को आज न ननिहाल लाया होता। तो उसकी जान तो बच जाती। लेकिन भाग्य को वही मंजूर था। उषा के मौत के बाद लीलाछापर के अलावा उसके घर मेहदावल में भी गम में डूब गए हैं परिवार के लोग।

छप्पर के मकान उड़े 
फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर के कंजड़ बस्ती में आंधी मुसीबत लेकर आई। आंधी में कंजड़ बस्ती निवासी गुरूदिल, डोरीलाल, बाबूलाल, गुलाको, छेदीलाल, राजू, नकछेद, तुतिया, नन्हे, सोनू, सुनील सहित अनेक लोगों के छप्पर के मकान उड़ गए। आंधी में गिरे पेड़ और मकान के गिरने से मनीषा, पल्ली, राकेश, गुरूदिल आदि लोग घायल हो गये। कंजड़ बस्ती के लोगों के झोपड़ी उड़ने से कितने लोग बेघर हों गए। 
दीवार गिरने से बालक की मौत 
बिस्‍मिलनगर निवासी सतीश (10) के ऊपर आंधी के दौरान दीवार गिर गई। इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल मं मौत हो गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। तेज हवा के झौंके से ही लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल रहे हैं। 

पेड़ से दबकर घायल
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी निवासी आकाश आंधी के दौरान पकड़ी रेंज के पास आम का पुराना पेड़ गिरने से उसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें