फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी गाड़ी की चपेट में आने से गेटमैन की मौत

Wed, 21 Feb 2018 12:55 AM IST
maharaganj
विज्ञापन
अपराध्ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सबयां अहिरौली स्थित गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड के सिसवा रेलवे स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले गेट संख्या 29 एसी पर तैनातगेटमैन पिंकू कुमार (30) की मंगलवार सवारी गाड़ी से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्यूटी कर रहे पेट्रोलमैनों ने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद करीब साढ़े चार घंटे तक ट्रेनों के संचालन को ठप कर दिया गया। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 बिहार प्रांत के नालंदा जिले के खोदा थानाक्षेत्र के जैतिया गांव निवासी पिंकू कुमार (30) तीन वर्ष पूर्व गरली रमगढ़वां हाल्ट स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले समपार फाटक संख्या 29 एसी पर गेटमैन के रूप में तैनात थे। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे समपार फाटक संख्या 30 बी-टू से 29 एसी की ओर पेट्रोलिंग कर लौट रहे पेट्रोलमैन सुमित कुमार और पिंटू कुमार ने  रेलवे ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव देखा। अंधेरा होने के कारण टॉर्च की रोशनी से कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा था। इस पर दोनों लोग समपार फाटक संख्या पर तैनात गेटमैन पिंकू कुमार के पास पहुंचे। लेकिन मौके पर पिंकू कुमार को न पाकर उन्होंने घटना की सूचना तुरंत स्टेशन अधीक्षक सिसवा धर्मवीर कुमार को दी। इसके बाद रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान गेटमैन पिंकू कुमार के रूप में की गई। इसके बाद घटना की सूचना रेल कर्मचारियों ने स्थानीय कोठीभार थाने सहित आरपीएफ पोस्ट कप्तानगंज को दी। स्टेशन अधीक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया की भोर में 3.50 पर डाउन सवारी गाड़ी संख्या 55074 को खड्डा जाने के लिए छोड़ा गया था। जिसे गेटमैन पिंकू ने अटेंड किया। संभवत पिंकू इसी गाड़ी की चपेट में आया होगा। वही थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि गेटमैन की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें