फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
नौतनवां(महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम गांव के चार युवकों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। घर पर एक किशोरी को अकेला देख गांव के ही चार युवक रविवार की शाम उसे घर से उठाकर जंगल ले गए। परिजनों ने जब किशोरी को घर पर नहीं देखा तो तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन किशोरी को युवकों ने गांव के करीब लाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने परिजनों से आपबीती बताई। मां ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी एक चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि आरोपी चार युवकों को सामूहिक दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा  गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें