नौतनवा। नगर के एक एटीएम से रकम निकालने गये व्यक्ति के मदद करने के दौरान ठग ने एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद 21 हजार रुपये निकाल लिा। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
तहरीर में नरकटहा निवासी सोमई प्रसाद ने बताया कि नौ जनवरी को रुपये के लिए पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कॉर्ड लेकर स्मार्ट एटीएम नौतनवा में गए। जहां पर पहले से मौजूद राजेंद्र प्रसाद पता अज्ञात था। कार्ड से दस हजार रुपये निकाले। जिसमें राजेन्द्र ने मदद की।
इसी दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ दिन बाद जब वह फिर एटीएम में गए तो पता चला कि उसका कार्ड नहीं है। मोबाइल से खाते का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते से 21 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया है। एसओ रामायण यादव ने बताया कि तहरीर पर राजेन्द्र प्रसाद पता अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।